मालीवाल का आरोप, जैन AAP के ‘कलेक्शन एजेंट’

मालीवाल का आरोप, जैन AAP के ‘कलेक्शन एजेंट’

नई दिल्ली (जनवार्ता) । दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद AAP और भाजपा के बीच सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। भाजपा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल और AAP पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

rajeshswari


मालीवाल ने जैन को पंजाब में AAP का ‘कलेक्शन एजेंट’ बताते हुए बिल्डर्स और रियल एस्टेट से कथित कमाई का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल सरकार में मंत्रियों के जरिए भ्रष्टाचार कराया जाता था और कार्रवाई होने पर जिम्मेदारी उन्हीं पर डाल दी जाती थी। वहीं, दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर मामले में जांच एजेंसी ने तकनीकी शर्तों में कथित बदलाव कर एक विशेष कंपनी को फायदा पहुंचाने की कोशिश का आरोप लगाया है। जांच में ई-मेल, बातचीत और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर टेंडर दस्तावेज पहले साझा किए जाने का दावा किया गया है। दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को निर्दोष बताते हुए उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं।

इसे भी पढ़े   चलते कंटेनर में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *