वाराणसी एक्सप्रेस में थाली की ओवरचार्जिंग का आरोप, शिकायत पर रेलवे ने शुरू की जांच

वाराणसी एक्सप्रेस में थाली की ओवरचार्जिंग का आरोप, शिकायत पर रेलवे ने शुरू की जांच

नई दिल्ली  (जनवार्ता)। वाराणसी एक्सप्रेस (14624) में यात्रियों से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने का मामला सामने आया है। भारतीय ट्रैवल ब्लॉगर सरफराज जैन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर वीडियो साझा कर आरोप लगाया है कि ट्रेन में 80 रुपये की स्टैंडर्ड वेज थाली के बदले उनसे और अन्य यात्रियों से 140 रुपये वसूले गए।

rajeshswari


सरफराज जैन के अनुसार, अधिक कीमत वसूलने के बावजूद भोजन की गुणवत्ता और मात्रा भी संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कैटरिंग वेंडर से बिल मांगा और ओवरचार्जिंग का विरोध किया तो वेंडर ने अभद्र व्यवहार किया तथा केवल 10 रुपये लौटाकर चला गया।


जैन ने घटना का वीडियो साझा करते हुए रेलवे अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वीडियो में संबंधित वेंडर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और अधिक राशि मांगने की बात भी सुनाई दे रही है। उन्होंने वेंडर के बिलिंग रिकॉर्ड, भोजन की गुणवत्ता और मात्रा की जांच के साथ-साथ यात्रियों से दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई की मांग की है।


मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआरसीटीसी ने बताया कि शिकायत रेल मदद पोर्टल पर दर्ज कर ली गई है। शिकायत संख्या संबंधित यात्री को एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है तथा मामले की जांच के लिए इसे संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित किया गया है।
रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन में भोजन बेचने वाले वेंडर को कंप्यूटरीकृत बिल देना अनिवार्य है। आईआरसीटीसी के निर्धारित मेन्यू के मुताबिक स्टैंडर्ड वेज थाली की कीमत 80 रुपये है। नियमों के तहत ओवरचार्जिंग जैसी अनियमितता सिद्ध होने पर संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जा सकता है तथा गंभीर मामलों में ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

इसे भी पढ़े   बैतूल में संदिग्ध मौत: हत्या की आशंका पर चिता से उतारा महिला का शव,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *