किसान पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, पैर तीन जगह से टूटा

किसान पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, पैर तीन जगह से टूटा

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

वाराणसी (जनवार्ता)  । फूलपुर थाना क्षेत्र के बरजी गांव में शनिवार दोपहर एक किसान पर हुए जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर घटना को गोलीकांड बताया गया, लेकिन बाद में जांच और परिजनों से मिली जानकारी में स्पष्ट हुआ कि किसान पर गोली नहीं चलाई गई थी, बल्कि लोहे की रॉड से हमला किया गया था। हमले में किसान का बायां पैर तीन स्थानों से टूट गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार बरजी गांव निवासी भोतू यादव (60) शनिवार दोपहर अपने पंपिंग सेट पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उनका बायां पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना को लेकर गांव में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। बताया जा रहा है कि करीब दो माह पूर्व गांव में एक बारात के दौरान भी विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।ए

इसे भी पढ़े   Samsung Galaxy F15 5G लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 4 साल OS अपडेट,जानें फीचर्स

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बरजी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

फूलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *