पुलिस भर्ती परीक्षा: कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

पुलिस भर्ती परीक्षा: कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश, केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 44 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है।

rajeshswari


पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 22 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। भौतिक सत्यापन के साथ-साथ प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की तकनीकी जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जाने की अनुमति नहीं थी।


परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। वहीं सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
पहली पाली समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों और आसपास की सड़कों पर अभ्यर्थियों तथा उनके अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जानी थी, जिसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे।
पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। अभ्यर्थियों का आगमन रविवार रात से ही शुरू हो गया था, जिससे रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और परीक्षा केंद्रों के आसपास चहल-पहल बनी रही।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई।

इसे भी पढ़े   'महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर-1',राजेंद्र गुढ़ा पर बीजेपी बोली-आवाज उठाने पर अपने मंत्री को कर दिया बर्खास्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *