मार्कण्डेय महादेव मंदिर में चेन स्नेचरों का आतंक

मार्कण्डेय महादेव मंदिर में चेन स्नेचरों का आतंक

एक दिन में दो महिलाओं को बनाया निशाना

वाराणसी (जनवार्ता) । चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर में चेन स्नेचरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दर्शन-पूजन के लिए पहुंची दो महिला श्रद्धालुओं के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन उड़ा दी गई। लगातार हो रही घटनाओं से श्रद्धालुओं में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मंदिर में दर्शन करने आई एक महिला श्रद्धालु के गले से अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन पार कर दी। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 9:30 बजे लश्करपुर निवासी गुंजा गिरी भी चेन स्नेचरों का शिकार हो गईं। दोनों पीड़ित महिलाएं शिकायत लेकर कैथी पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मार्कण्डेय महादेव मंदिर में प्रतिदिन पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। क्षेत्र में सक्रिय गिरोह में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं, जो भीड़ का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देते हैं।

मंदिर परिसर और आसपास चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 28 मई को गाजीपुर के भीमापार निवासी प्रतिमा गुप्ता के गले से भी दर्शन के दौरान सोने की चेन छीन ली गई थी। वहीं 5 जून को भी एक महिला श्रद्धालु के साथ इसी तरह की वारदात हुई थी।

क्षेत्र में सिर्फ चेन स्नेचिंग ही नहीं, बल्कि लूट और चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सूजाबाद निवासी कन्हैया लाल यादव से बनकट चौबेपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया था। वहीं रजवाड़ी निवासी कन्हैया यादव की नई बाइक भी चोरों ने पार कर दी।

इसे भी पढ़े   केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया सीवेज परियोजनाओं का निरीक्षण

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। लोगों ने मंदिर परिसर और आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने तथा सक्रिय गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *