हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 74 प्रतिशत मिला स्कोर

हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 74 प्रतिशत मिला स्कोर

वाराणसी (जनवार्ता)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जिसमें सितंबर 2026 की हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी ने प्रदेश के 75 जिलों में प्रथम स्थान हासिल किया है और हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड के अनुसार जिले को 74 प्रतिशत समग्र स्कोर मिला है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एनपी सिंह ने बताया कि विकासखंड स्तर पर अराजीलाइन 78 प्रतिशत स्कोर के साथ पहले, पिंडरा 76 प्रतिशत के साथ दूसरे और सेवापुरी 75 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वही सिजेरियन प्रसव से जुड़े दोनों प्रमुख संकेतकों में भी वाराणसी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसवपूर्व जांच और नवजात शिशुओं की गृह आधारित देखभाल जैसे मानकों पर भी बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया है। जहाँ सीएमओ ने इस उपलब्धि का श्रेय चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयास, बेहतर कार्ययोजना और नियमित निगरानी को दिया। उन्होंने स्वास्थ्य इकाइयों को प्रदर्शन में निरंतर सुधार करने और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीन आरोपी कोटा से गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *