पीएमएसएमए दिवस पर सीएमओ ने किया शिवपुर सीएचसी का निरीक्षण

पीएमएसएमए दिवस पर सीएमओ ने किया शिवपुर सीएचसी का निरीक्षण

गर्भवती महिलाओं को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा, व्यवस्थाओं की सराहना

उच्च जोखिम वाली महिलाओं की निगरानी पर विशेष जोर

rajeshswari

*लवाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसव पूर्व जांच, प्रयोगशाला सेवाओं और दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की विशेष निगरानी और समयबद्ध फॉलोअप सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज दुबे अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। पीएमएसएमए दिवस के तहत बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें पोषण, नियमित जांच, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। साथ ही वार्ड में मच्छर जनित बीमारियों बचाव के लिए मच्छरदानी लगवाने का निर्देश दिया गया ।

इसे भी पढ़े   टोटो की बैटरी चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार,बैटरी बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *