3.92 लाख बच्चों को दिया जाएगा विटामिन-ए  का खुराक

3.92 लाख बच्चों को दिया जाएगा विटामिन-ए  का खुराक

कल से शुरू होगा अभियान

वाराणसी (जनवार्ता)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में 10 जून से विटामिन-ए संपूर्ण अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के तहत 09 माह से 05 वर्ष तक आयु वर्ग के कुल 3,92,921 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। इसके साथ ही 06 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) सिरप का भी वितरण किया जाएगा।

rajeshswari

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि विटामिन-ए बच्चों की आंखों की रोशनी, रोग प्रतिरोधक क्षमता और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है। इसकी कमी से बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या निर्धारित सत्र स्थल पर ले जाकर विटामिन-ए की खुराक अवश्य दिलाएं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.एस. कन्नौजिया ने बताया कि अभियान के दौरान बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए आईएफए सिरप का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयरन की कमी बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रभावित करती है, जबकि नियमित आईएफए सेवन से रक्ताल्पता की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है।

उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपकेंद्रों पर आवश्यक दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी हरिवंश यादव ने बताया कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को अभियान के महत्व की जानकारी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े   दहेज में 20 लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के साथ मारपीट

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने बच्चों को विटामिन-ए एवं आईएफए सिरप अवश्य दिलाएं, ताकि बच्चों को स्वस्थ, कुपोषण मुक्त और सुरक्षित भविष्य प्रदान किया जा सके।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *