मुंशी घाट पर डूब रहे  किशोर की जल पुलिस ने बचाई जान

मुंशी घाट पर डूब रहे  किशोर की जल पुलिस ने बचाई जान

वाराणसी (जनवार्ता)। मुंशी घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब रहे एक 16 वर्षीय किशोर को जल पुलिस और स्थानीय नाविकों की तत्परता से सकुशल बचा लिया गया। किशोर अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र से वाराणसी घूमने आया था।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे किशोर मुंशी घाट पर स्नान कर रहा था। इस दौरान वह सुरक्षा बैरिकेडिंग के बाहर गहरे पानी में चला गया। ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस कर्मियों ने उसे कई बार बैरिकेडिंग के भीतर रहने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना। कुछ देर बाद गहरे पानी में पहुंचने पर वह डूबने लगा।

स्थिति को गंभीर देखते हुए जल पुलिस के कांस्टेबल अशोक कुमार ने स्थानीय नाविकों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उसे उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

घटना के बाद जल पुलिस ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा बैरिकेडिंग के अंदर रहकर ही स्नान करने की सलाह दी। जल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गंगा में स्नान के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इसे भी पढ़े   काशी में मोदी और मॉरीशस के पीएम रामगुलाम की ऐतिहासिक मुलाकात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *