गंगा के बीच नाव पर शराब-चिकन पार्टी, वीडियो वायरल; पांच युवक गिरफ्तार

गंगा के बीच नाव पर शराब-चिकन पार्टी, वीडियो वायरल; पांच युवक गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। गंगा नदी के बीच नाव पर शराब और चिकन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई है।

rajeshswari


वायरल वीडियो में कुछ युवक गंगा के मध्य नाव पर बैठकर कथित रूप से चिकन पकाते, शराब और बीयर का सेवन करते तथा तेज संगीत के बीच मौज-मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ी भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताते हुए कार्रवाई की मांग की।


मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब का है तथा इसमें अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है।
घटना के बाद संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए घाटों और नदी क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक और आस्था से जुड़े स्थलों पर कानून-व्यवस्था एवं मर्यादा भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   स्वच्छता अभियान चलाकर पितरों को दी श्रद्धांजलि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *