पूर्वांचल को मिलेगा पहला आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी सेंटर, वाराणसी बनेगा नया खेल एवं फिटनेस हब

पूर्वांचल को मिलेगा पहला आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी सेंटर, वाराणसी बनेगा नया खेल एवं फिटनेस हब

वाराणसी (जनवार्ता)। खेल और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार वाराणसी में पूर्वांचल का पहला आधुनिक स्पोर्ट्स सिटी सेंटर विकसित करने जा रही है। नदेसर तालाब के निकट प्रस्तावित यह अत्याधुनिक स्पोर्ट्स हब खिलाड़ियों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों को एक ही परिसर में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

rajeshswari


प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी सेंटर में पिकलबॉल, लॉन टेनिस, बॉक्स क्रिकेट, स्केटिंग और योग जैसी गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और अभ्यास के लिए अत्याधुनिक खेल अवसंरचना तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर संसाधन और अवसर मिल सकेंगे।


परियोजना के शुरू होने से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ नई प्रतिभाओं को निखारने और प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
स्पोर्ट्स हब में खेल गतिविधियों के साथ-साथ फिटनेस और स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। योग और अन्य फिटनेस कार्यक्रमों के लिए अलग से स्थान विकसित किए जाएंगे, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस परियोजना से पूर्वांचल में खेल संस्कृति को नई गति मिलेगी और स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं व फिटनेस कार्यक्रमों के आयोजन को बढ़ावा मिलेगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध वाराणसी अब खेल सुविधाओं के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। योगी सरकार की यह पहल युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के साथ प्रदेश की खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

इसे भी पढ़े   यूपी में अलसुबह एनकाउंटर, पांच हत्याओं के आरोपी आमिर ढेर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *