219वें सप्ताह में पहुंची संकल्प संस्था की जनसेवा, खिचड़ी प्रसाद व शीतल जल का किया वितरण

219वें सप्ताह में पहुंची संकल्प संस्था की जनसेवा, खिचड़ी प्रसाद व शीतल जल का किया वितरण

वाराणसी (जनवार्ता)। सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित संकल्प संस्था ने शनिवार को चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के सामने 219वें सप्ताह के अंतर्गत खिचड़ी प्रसाद वितरण एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

rajeshswari


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर किया गया। इसके बाद खिचड़ी प्रसाद और शीतल जल का वितरण शुरू हुआ, जो देर तक चलता रहा। भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने पूरे सेवा भाव से लोगों को भोजन और शीतल जल उपलब्ध कराया।


संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने बताया कि अप्रैल 2022 से प्रत्येक शनिवार संचालित हो रहा ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ अभियान लगातार 219 सप्ताह पूरे कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और जनसहयोग व ईश्वर की कृपा से आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संस्था की सदस्य श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल ने कहा कि निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सेवा करना ही संस्था का उद्देश्य है और यही भारतीय संस्कृति की मूल भावना है।


कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. अनिल द्विवेदी, डॉ. शशि द्विवेदी, कृष्ण के. अग्रवाल, श्रीमती अनीता पाण्डेय, सिक्की पाण्डेय तथा श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, श्रीमती रमन लता अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक, भैयालाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी: टेट मुक्ति संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *