तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस निकालेगी ‘काशी न्याय यात्रा’

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस निकालेगी ‘काशी न्याय यात्रा’

सीवर, पेयजल, सड़क और जलभराव की समस्याओं के साथ मतदाता सूची से नाम कटने का मुद्दा भी उठाएगी पार्टी

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी की बदहाल बुनियादी सुविधाओं और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस महानगर कमेटी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में ‘काशी न्याय यात्रा’ निकालेगी। इस यात्रा के माध्यम से शहर के सभी 100 वार्डों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवाज उठाई जाएगी। साथ ही एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से लोगों के नाम काटे जाने की शिकायतों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

rajeshswari

इस संबंध में बुधवार को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के खजुरी स्थित कैंप कार्यालय में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की। बैठक में यात्रा की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही शहर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई।

बैठक में सीवर की समस्या, पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, जलभराव और नगर की अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया गया। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र होने के साथ ही वर्ष 1989 से काशी में भाजपा का राजनीतिक वर्चस्व रहा है। इसके बावजूद शहर के नागरिक आज भी सीवर, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। इतने वर्षों के शासन के बाद भी इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाना गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की समस्याओं पर चुप नहीं बैठेगी। ‘काशी न्याय यात्रा’ केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की पीड़ा, अधिकार और न्याय की आवाज बनेगी। यात्रा के दौरान समस्याओं को दर्ज कर संबंधित अधिकारियों और शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।

इसे भी पढ़े   केआईटी बना एआईसी-बीएचयू का सैटेलाइट केंद्र

बैठक में उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान सतनाम सिंह, मयंक चौबे, हसन मेहदी कब्बन, पीयूष श्रीवास्तव, संतोष चौरसिया, सुफियान अहमद, प्रवीण सिंह, रोहित दुबे, हिमांशु सिंह, रोहित मौर्य, शाश्वत चौबे, सुशील पाण्डेय, मृत्युंजय सोनकर, रविशंकर श्रीवास्तव, साबिर, सोएब और जावेद वारसी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *