पीलीभीत : पुलिस मुठभेड़ में 1.75 लाख का इनामिया शूटर ढेर

पीलीभीत : पुलिस मुठभेड़ में 1.75 लाख का इनामिया शूटर ढेर

दो पुलिसकर्मी घायल

पीलीभीत (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात शूटर शिवम उर्फ सरबजीत मारा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर कुल 1.75 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह हाल ही में हुए चर्चित व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी था।

rajeshswari

पुलिस ने बताया कि बदमाश को घेरने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवम उर्फ सरबजीत पर हत्या, गैंगस्टर सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस का दावा है कि उसके खिलाफ दो हत्याओं समेत दर्जनों संगीन मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

इसे भी पढ़े   थलसेना ने अग्निपथ योजना का नोटिफिकेशन जारी किया,6 कैटगरी में होगी भर्ती,पूरी प्रक्रिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *