वर्दी में अनुशासनहीनता पड़ी भारी

वर्दी में अनुशासनहीनता पड़ी भारी

सोशल मीडिया पर अफसरों के ऊपर आरोप लगाने वाले सिपाही को नौकरी से किया गया बर्खास्त

लखनऊ (जनवार्ता)। सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लगातार आरोप लगाना एक आरक्षी को भारी पड़ गया। विभागीय जांच में गंभीर आरोप सिद्ध होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया।

rajeshswari

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभागीय जांच में पाया गया कि आरक्षी ने बिना किसी ठोस साक्ष्य के वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाए, विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनधिकृत और अनुचित इस्तेमाल किया।

जांच समिति ने आरक्षी को अपना पक्ष रखने और आरोपों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया, लेकिन वह कोई विश्वसनीय प्रमाण उपलब्ध नहीं करा सके। जांच में अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा के प्रयोग, अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने और उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023 तथा सरकारी सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई।

गंभीर दुराचार सिद्ध होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरक्षी सुनील कुमार शुक्ला को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   पैसे न देने पड़े इसलिए रची लूट की झूठी कहानी,महिला समेत 3 गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *