राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश वुशू संघ के तत्वावधान में जनपद शामली में 25 से 29 जून तक आयोजित 25वीं सीनियर, 26वीं सब-जूनियर एवं 27वीं जूनियर राज्य स्तरीय बालक, बालिका, महिला एवं पुरुष वुशू प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

rajeshswari

जूनियर वर्ग में युवराज सिंह ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर वाराणसी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं 65 किलोग्राम वर्ग में शिशांत यादव, 56 किलोग्राम वर्ग में रौनक पाल तथा 45 किलोग्राम वर्ग में आनंदी सिंह ने कांस्य पदक हासिल किए।

सब-जूनियर वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग के शिवम राय और 39 किलोग्राम भार वर्ग के प्रांजल यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले की पदक संख्या बढ़ाई।

जिला वुशू संघ के सचिव गोपाल जी सेठ ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का ही परिणाम है कि उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाराणसी का नाम रोशन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।

इसे भी पढ़े   खोजी पत्रकारिता पर संकट: बीएचयू संगोष्ठी में विशेषज्ञों की चेतावनी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *