यूपी के कासगंज में ट्रेनी विमान हाईवे किनारे क्रैश

यूपी के कासगंज में ट्रेनी विमान हाईवे किनारे क्रैश

महिला पायलट घायल

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। अलीगढ़ से उड़ान भरने वाला एक ट्रेनी विमान पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन बरेली-मथुरा हाईवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान उड़ा रही 27 वर्षीय महिला ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे विमान हवा में अचानक डगमगाने लगा। कुछ ही क्षण बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के तारों से टकराकर हाईवे किनारे गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र की घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, घायल पायलट कायनात, जो मुंबई की रहने वाली हैं, अलीगढ़ स्थित डीजीसीए से मान्यता प्राप्त चेतक एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं। उन्होंने सोमवार दोपहर धनीपुर हवाई पट्टी से प्रशिक्षण उड़ान भरी थी। विमान में उस समय वह अकेली सवार थीं।

हादसे की सूचना मिलते ही फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ मंदिर में गूँजे भजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *