संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं कार्यकर्ता : महानगर अध्यक्ष

संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं कार्यकर्ता : महानगर अध्यक्ष

भाजपा ने बूथ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाने के अभियान के तहत सोमवार को बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बूथ संख्या 399 के अध्यक्ष आशीष मौर्य तथा बूथ संख्या 398 के अध्यक्ष अविनाश पाठक के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

rajeshswari

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित बूथ कार्यकर्ता हैं। बूथ संगठन की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में बूथ कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। संगठन की सफलता का श्रेय बूथ स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को जाता है और प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मान का अधिकारी है।

महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में पूरी सक्रियता के साथ भाग लेने का आह्वान किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, डॉ. अनुपम गुप्ता, अखिलेंद्र सिंह सनी, जितेंद्र पाण्डेय, राजकुमार सिंह, रितेश पाल गौतम, राघवेंद्र मिश्रा, गौरव गुप्ता, भैया लाल सोनकर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   हंसराज रघुवंशी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *