प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नजरबंद किए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नजरबंद किए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को अयोध्या में नजरबंद किए जाने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के बड़ागांव ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

rajeshswari

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अजय राय को अयोध्या में अनुचित तरीके से नजरबंद किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है।

कार्यकर्ताओं ने बड़ागांव क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को भी ज्ञापन में शामिल किया। उन्होंने बड़ागांव बाजार के वर्षों पुराने नाले के निर्माण, क्षेत्र में व्याप्त जलभराव, जर्जर सड़कों की मरम्मत, विद्युत व्यवस्था में सुधार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा किसानों और आम जनता से जुड़ी अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित के मुद्दों और लोकतांत्रिक अधिकारों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

प्रदर्शन में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   जयमाल  की रस्म के दौरान दुल्हन  को स्टेज पर मारी गोली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *