रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले आज कर रहे आस्था की वकालत

रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले आज कर रहे आस्था की वकालत

रामपुर में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

रामपुर (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर के मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में 700 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पहले कांवड़ यात्रा रोकते थे, त्योहारों पर बंदिशें लगाते थे और ‘जय श्रीराम’ बोलने वालों पर लाठी-गोली चलवाते थे, वही आज आस्था की वकालत कर रहे हैं।

rajeshswari

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामभक्तों की ताकत के कारण समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को अपना रुख बदलना पड़ा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर धार्मिक स्थलों के विकास से चिढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या, काशी विश्वनाथ धाम, मां विंध्यवासिनी धाम, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज जैसे तीर्थस्थलों के विकास को जनता का व्यापक समर्थन मिला है, जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अन्याय, अराजकता और भेदभाव का माहौल था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय रामपुर में गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जे होते थे और बिजली सहित विकास कार्यों में भी भेदभाव किया जाता था। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पूरे प्रदेश में समान विकास सुनिश्चित किया है।

मुख्यमंत्री ने सपा शासन पर भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि उस दौर में भर्तियां विवादों में घिर जाती थीं, जबकि वर्तमान सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ रोजगार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और एमएसएमई, कृषि, एथेनॉल, दुग्ध एवं खाद्यान्न उत्पादन में लगातार आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़े   Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से मिलती है भय से मुक्ति

रामपुर के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर-शामली इकोनॉमिक कॉरिडोर क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। बिलासपुर की रुद्रविलास चीनी मिल का पुनरुद्धार एवं विस्तारीकरण भी कराया जाएगा और सर्वे रिपोर्ट मिलते ही इसके लिए धनराशि जारी की जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप, युवा उद्यमी योजना के तहत चेक, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को अनुदान तथा सामाजिक विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, बलदेव सिंह औलख, विधायक राजबाला सिंह, आकाश सक्सेना, शफीक अहमद अंसारी, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *