नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। रामनगर थाना पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर 1 जुलाई को रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी फहीम खान (37) निवासी मछरहट्टा, रामनगर को भूसा मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विवेचना जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, कांस्टेबल प्रभाकर राव तथा सेवानिवृत्त कांस्टेबल सदानंद चौरसिया शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   मोमबत्ती की रोशनी में स्टाफ नर्स ने कराया प्रसव,गर्मी के कारण नवजात की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *