वाराणसी में आठ नए नायब तहसीलदारों की तैनाती

वाराणसी में आठ नए नायब तहसीलदारों की तैनाती

तीन का गैरजनपद तबादला

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से सोमवार को नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी किया गया है। इस फेरबदल में वाराणसी जनपद भी शामिल है। जिले में आठ नए नायब तहसीलदारों की तैनाती की गई है, जबकि यहां पहले से तैनात तीन अधिकारियों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है।

rajeshswari

स्थानांतरण सूची के अनुसार वाराणसी में तैनात श्वेता मिश्रा को सुल्तानपुर, सुम्बुल रिजवी को देवरिया तथा फरहा बेगम को जौनपुर जनपद में नई तैनाती दी गई है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, बलिया, भदोही, उन्नाव, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़ और गाजीपुर सहित आसपास के जनपदों से आठ नायब तहसीलदारों को वाराणसी भेजा गया है। इससे जिले के राजस्व प्रशासन में अधिकारियों की नई टीम कार्यभार संभालेगी।

राजस्व परिषद के आदेश में भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर 2026 को जारी दिशा-निर्देशों का हवाला दिया गया है। आदेश के मुताबिक स्थानांतरित अधिकारियों को परिषद स्तर से स्वतः कार्यमुक्त मानते हुए तत्काल नए जनपद में कार्यभार ग्रहण करना है। संबंधित जिलाधिकारियों को भी अधिकारियों को कार्यमुक्त कराने और उनके योगदान की सूचना परिषद को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल से वाराणसी की राजस्व व्यवस्था में बदलाव होगा और विभिन्न तहसीलों में अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय होंगी।

इसे भी पढ़े   वाराणसीः  वेतन वृद्धि की मांग लेकर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *