सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त दीपावली हेतु चलाया अभियान

सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त दीपावली हेतु चलाया अभियान

खुद भी सुरक्षित रहे, दूसरों को भी सुरक्षित रखें- डॉ अशोक राय
वाराणसी(जनवार्ता)।दीपावली के अवसर पर सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए काशी में प्रमुख चिकित्सकों ने जन जागरूकता अभियान चलाया है। भाजपा काशी क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक लक्ष्मी हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डा अशोक राय ने लोगों से अपील किया है कि दीपावली के मौके पर खुद सुरक्षित रहते हुए दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए त्योहार की खुशियां मनाए।

rajeshswari

डा अशोक राय ने तेज आवाज वाले पटाखों से गर्भवती महिला, बुजुर्गों और सड़क दुर्घटना से होने वाली समस्या के बारे में जानकारी दिए। उन्होंने लोगो से अपील किया है कि तेज आवाज व प्रदुषण करने वाले पटाखों को न चलाए एवं सभी लोग मिट्टी के दिये जलाये जिससे वायु प्रदूषण को अधिक से अधिक रोका जा सके।

सहसंयोजक डॉ मनोज श्रीवास्तव ने इको फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉ अमर अनुपम ने बताया कि पटाखों से निकलने वाले बारूद वातावरण को काफी हानि पहुंचाते है। जिससे अस्थमा के मरीजों को काफी परेशानी होती है। 

प्रेस वार्ता में सिम्स लक्ष्मी हॉस्पिटल के यूनिट हैड डॉ राजीव कुमार, आशुतोष पांडेय, डॉ एल बी मौर्या, डॉ नवीन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े   पांच बड़े एक्शन:कानपुर दंगों पर 2 दिन में कार्रवाई हुई,लापरवाही बरतने पर 40 से ज्यादा IAS के तबादले
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *