प्रधानमंत्री सांसद निधि से संकरी गलियों का भी हो रहा विकास: विधायक सौरभ श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री सांसद निधि से संकरी गलियों का भी हो रहा विकास: विधायक सौरभ श्रीवास्तव

वाराणसी  (जनवार्ता)। कैंट विधानसभा क्षेत्र के बड़ा गम्भीर सिंह मोहल्ले में रविवार को प्रधानमंत्री सांसद निधि से बनने वाली इंटरलॉकिंग गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं के माध्यम से काशी का कायाकल्प किया है, वहीं सांसद निधि के जरिए संकरी गलियों तक विकास कार्य पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

rajeshswari


विधायक ने बताया कि स्थानीय वरिष्ठ नागरिक एवं अधिवक्ता विजय यादव के यजमानत्व में विधि-विधान से पूजन कर शिलान्यास संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा मंडल मंत्री विक्रम चौधरी और बूथ अध्यक्ष आनंद प्रजापति ने शिलापट्ट का अनावरण किया, जबकि मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।


शिलान्यास के बाद विधायक ने क्षेत्रीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हेमंत साहू, मंडल महामंत्री राजीव सिंह पटेल एवं प्रिंस द्विवेदी, मंडल मंत्री गणेश गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक संदीप जायसवाल व संजय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   विश्व दिव्यांग दिवस पर रोहनिया में दिव्यांगजनों तथा वृद्धों को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *