दिल्ली-हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामिया बदमाश ढेर

दिल्ली-हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामिया बदमाश ढेर

नई दिल्ली (जनवार्ता) । दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के संयुक्त अभियान में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ क्षेत्र में संयुक्त टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश 6 जून को हरियाणा के हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या के मामले में भी वांटेड थे। इसके अलावा उनके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े   यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *