शामली में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल

शामली में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कं

शामली (जनवार्ता)। शामली जनपद की कैराना तहसील में तैनात लेखपाल धर्मवीर को जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, लेखपाल ने एक किसान से जमीन की पैमाइश कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार को किसान ने लेखपाल को 6 हजार रुपये दिए, तभी सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की संयुक्त एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी लेखपाल को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र : मुख्यमंत्री ने जिले को दी 548 करोड़ रुपये की 432 विकास परियोजनाओं की सौगात दी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *