होटल से पर्यटक का बैग चोरी करने वाले दंपति गिरफ्तार

होटल से पर्यटक का बैग चोरी करने वाले दंपति गिरफ्तार

दो लैपटॉप समेत सामान बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। दशाश्वमेध थाना पुलिस ने होटल गंगा फ्यूजी से एक पर्यटक का बैग चोरी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो लैपटॉप, दो चार्जर, आठ पुस्तकें, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो चश्मे, ईयरबड्स तथा दो बैग बरामद किए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पत्थर गली स्थित एक अर्धनिर्मित मकान के पास से विकास पाण्डेय (28), निवासी बड़ैया खुर्द, थाना कौंधियारा, प्रयागराज तथा उसकी 21 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने होटल गंगा फ्यूजी से बैग चोरी करने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए लैपटॉप बेचने की फिराक में वे भीड़ कम होने का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 148/2026 में धारा 305 एवं 317(2) बीएनएस के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी दशाश्वमेध थाना पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई।

इसे भी पढ़े   वाराणसी के दालमंडी में बनेगी पहली स्मार्ट सड़क
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *