कैंट विधानसभा के नेवादा मुसहर बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास

कैंट विधानसभा के नेवादा मुसहर बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट विधानसभा क्षेत्र के नेवादा स्थित मुसहर बस्ती में शनिवार को इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पूजा-अर्चना के साथ निर्माण कार्य की शुरुआत कराते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।

rajeshswari

बताया गया कि स्थानीय निवासियों ने करीब दो माह पूर्व विधायक से सड़क निर्माण की मांग की थी। आश्वासन के अनुरूप अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से बस्ती के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक बलवंत पटेल ने वैदिक विधि-विधान से पूजन कराया। वहीं शिलापट्ट का अनावरण भाजपा नेता राकेश मोहन तिवारी और दिनेश पटेल ने किया। भाजपा नेता प्रेम पटेल ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़क बनने से मुसहर बस्ती के निवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा।

इसे भी पढ़े   सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ अस्सी घाट पर जताया रोष
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *