अपराध नियंत्रण में ढिलाई पर चौबेपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

अपराध नियंत्रण में ढिलाई पर चौबेपुर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

अनिल कुमार शर्मा बने नए प्रभारी

वाराणसी  (जनवार्ता)। अपराध नियंत्रण में लापरवाही और लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीते करीब एक वर्ष में यह पाँचवीं बार है, जब चौबेपुर थाने के प्रभारी को कार्यप्रणाली से असंतोष के चलते हटाया गया है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री, गोलीकांड, प्राचीन मंदिरों में दर्शन करने पहुंची महिलाओं की सोने की सिकड़ी काटने जैसी घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। इन मामलों के खुलासे में पुलिस की विफलता और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पाने को कार्रवाई का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त, सीसीटीवी फुटेज की जांच और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने में भी अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद रहे।

पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर के रवैये और कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर अनिल कुमार शर्मा को चौबेपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।

इसे भी पढ़े   गश्त के दौरान ट्रेलर से टकराई पुलिस की कार, उपनिरीक्षक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *