श्रावण यात्रा की तैयारियों का डीएम-सीपी ने किया निरीक्षण

श्रावण यात्रा की तैयारियों का डीएम-सीपी ने किया निरीक्षण

सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा

वाराणसी (जनवार्ता): आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने वाराणसी-भदोही सीमा स्थित गुड़िया बॉर्डर से लेकर विभिन्न कट प्वाइंट, डायवर्जन स्थलों और कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। पुलिस कमिश्नर ने प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, मजबूत बैरिकेडिंग, प्रभावी डायवर्जन व्यवस्था और रूट प्लान का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियां भी पुख्ता रखने को कहा।

जिलाधिकारी ने कांवड़ियों के विश्राम स्थलों पर पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारी मिर्जामुराद के बंगला चट्टी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर के पास स्थित तालाब के सुंदरीकरण, साफ-सफाई, घाट निर्माण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मशाला निर्माण की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। स्थानीय लोगों की मांग पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारियों ने राजातालाब और रोहनिया क्षेत्र में भी कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   ईएसआईसी की 75वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ आयुष कैंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *