लंका : बिहार ले जाए जा रहे 16 गोवंश बरामद पांच तस्कर गिरफ्तार

लंका : बिहार ले जाए जा रहे 16 गोवंश बरामद पांच तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका थाना पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्करों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 गाय, पांच गोवंश तथा एक डीसीएम (सीजी-04 पीई-1852) बरामद की है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सोमवार तड़के करीब चार बजे डाफी टोल प्लाजा के पास रमना क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवेंद्र सिंह (सीधी, मध्य प्रदेश), अभिषेक तिवारी (कोरबा, छत्तीसगढ़), छोटू सिंह (सीधी, मध्य प्रदेश) और आशू खरवार (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इनके साथ एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोवंश लोड कर बिहार ले जाकर गोकशी के लिए बेचते थे। उन्होंने स्वीकार किया कि इस प्रकार की तस्करी पहले भी कई बार कर चुके हैं, लेकिन पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। घटना के समय वे कुल 16 गोवंश लेकर बिहार जा रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना लंका में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं गौ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में की गई।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में साइबर सेंसेशन : फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर करोड़ों की ठगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *