यूपी को इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों की सौगात, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

यूपी को इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन बसों की सौगात, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए नई इलेक्ट्रिक तथा हाइड्रोजन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहली बार प्रदेश में हाइड्रोजन बसों के संचालन की शुरुआत भी की गई है।

rajeshswari


मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से वर्चुअल माध्यम से बसों को रवाना किया। इस पहल के तहत कुल 45 इलेक्ट्रिक बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित होंगी। इन बसों के शुरू होने से जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक यात्रियों की पहुंच और अधिक सुगम हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में तीन हाइड्रोजन बसों का संचालन किया जाएगा, जिन्हें एनटीपीसी द्वारा उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन आधारित परिवहन भविष्य की आवश्यकता बन चुका है और यह स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई क्रांति का संकेत है।


योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हाइड्रोजन ईंधन के लिए सीवर के उपचारित पानी का उपयोग किया जाएगा। विशेष प्रक्रिया के तहत पानी से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग किया जाएगा। ऑक्सीजन को वातावरण में छोड़ दिया जाएगा, जबकि हाइड्रोजन को संपीड़ित कर सिलेंडरों में भरकर बसों के ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में इन बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़े   जमीनी विवाद मामलों में सीएम योगी के आदेश के बाद डीएम का एक्शन,पेंडिंग मामलों को हल करने में आई तेजी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *