रोहनिया : गेस्ट हाउस पर पुलिस की छापेमारी, तीन युवतियां पूछताछ के लिएभे जी गईं थाने

रोहनिया : गेस्ट हाउस पर पुलिस की छापेमारी, तीन युवतियां पूछताछ के लिएभे जी गईं थाने

वाराणसी (जनवार्ता)। अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर रोहनिया के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अवधेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक के सामने एक गेस्ट हाउस में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की।

rajeshswari

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस से तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए मंडुवाडीह थाने भेज दिया। छापेमारी के समय गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की और आवश्यक जानकारी जुटाई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गेस्ट हाउस के संचालन, वहां ठहरे लोगों की भूमिका, अभिलेखों तथा अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *