प्रयागराज : मुठभेड़ में तीन हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज : मुठभेड़ में तीन हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज (जनवार्ता)। पत्नी के अवैध संबंध के शक में तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी को प्रयागराज पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वाराणसी के नदेसर क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी दो बेटियां हैं।

rajeshswari

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध होने का शक था। समझाने के बावजूद पत्नी नहीं मानी और शाहगंज में रहने वाले एक युवक के संपर्क में भी रहती थी।

3 अगस्त को पत्नी बिना बताए घर से निकलकर शाहगंज पहुंच गई। बाद में उसने वीडियो कॉल पर अपनी मौजूदगी भी दिखाई। इससे गुस्साए आरोपी ने रात में शाहगंज पहुंचकर उस कमरे में घुस गया, जहां उसकी पत्नी मौजूद थी। उसने खाना बनाने वाले छोटे गैस सिलेंडर से पहले पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर कमरे में मौजूद युवक और उसकी पत्नी के सिर पर भी वार कर दोनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

प्रयागराज पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   9,823 करोड़ से बदलेगा प्रयागराज का स्वरूप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *