धारवाड़ में डॉक्टर की अपार्टमेंट में मिली लाश, 8 वर्षीय बेटा घायल, पत्नी सुरक्षित

धारवाड़ में डॉक्टर की अपार्टमेंट में मिली लाश, 8 वर्षीय बेटा घायल, पत्नी सुरक्षित

कर्नाटक  (जनवार्ता) : कर्नाटक धारवाड़ जिले में एक भयावह हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 45 वर्षीय एक डॉक्टर की उनके अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई, जबकि उनके 8 वर्षीय बेटे पर चाकुओं से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में भर्ती है।

rajeshswari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के समय फ्लैट में डॉक्टर, उनकी पत्नी (जो स्वयं नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं) और बेटा ही मौजूद थे। डॉक्टर के परिजनों ने जब फोन किया तो पत्नी ने पहले बताया कि डॉक्टर आराम कर रहे हैं। थोड़ी देर बाद उसने कहा कि वे बाहर चले गए हैं।

परिजनों को जब बात संदिग्ध लगी तो वे अपार्टमेंट पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टर की लाश देखी और बेटा गंभीर हालत में पड़ा मिला। पुलिस के पहुंचने पर पत्नी बेड पर लेटी हुई मोबाइल चला रही थी।

पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर सबूत जुटा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और घायल बच्चे का इलाज चल रहा है।

परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस अभी हत्या के मकसद की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद समेत अन्य पहलुओं पर भी काम किया जा रहा है।

यह घटना स्थानीय चिकित्सा समुदाय में गहरी चिंता और सनसनी का विषय बन गई है। पुलिस आगे की जांच जारी रखे हुए है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ की प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग,लपटें देख आसपास के मकान खाली..
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *