मोदीनगर : 150 करोड़ की संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को मारी चार गोलिया

मोदीनगर : 150 करोड़ की संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को मारी चार गोलिया

गाजियाबाद (जनवार्ता): गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बुदाना में देर रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 32 वर्षीय निखिल नेहरा ने अपने ही 55 वर्षीय पिता हरिओम नेहरा को चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। हरिओम नेहरा के पास करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति थी, जिसमें 75 बीघा कृषि भूमि और दिल्ली-मेरठ रोड पर स्थित एक व्यावसायिक मार्केट शामिल है। इसी संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच बार-बार कहासुनी होती रहती थी।

निखिल नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना की रात भी नशे की हालत में विवाद बढ़ा और निखिल ने गुस्से में आकर पिता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। गोली लगने से हरिओम मौके पर ही घायल हो गए। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद निखिल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। मोदीनगर के एसीपी भास्कर वर्मा ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थानीय स्तर पर इस घटना से लोगों में आक्रोश है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। 

इसे भी पढ़े   उर्फी जावेद के मुंह पर किसने मारा मुक्का? चेहरा का हुआ ऐसा हाल…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *