प्रतापगढ़ में तीन किशोर सई नदी में डूबे, एक की मौत

प्रतापगढ़ में तीन किशोर सई नदी में डूबे, एक की मौत

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह सई नदी में नहाने गए तीन किशोर डूब गए। इनमें अचलपुर निवासी दो सगे भाई अनुराग सोनी (15) और कृष्ण सोनी (13) तथा उनका रिश्तेदार अमित सोनी (17) शामिल हैं। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अमित का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दोनों सगे भाइयों की तलाश जारी है।

rajeshswari


परिजनों के अनुसार, तीनों रविवार सुबह स्कूटी से घर से निकले थे और बाबागंज जाने की बात कही थी। हालांकि, वे सई नदी पहुंच गए और नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और अयोध्या व प्रयागराज से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।


घटनास्थल से मिली स्कूटी की तलाशी में करीब 30 ग्राम सोने के आभूषण और एक हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद आभूषणों की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। पुलिस आभूषणों के स्रोत की भी जांच कर रही है।
सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

इसे भी पढ़े   गंगा डॉल्फिन संरक्षण के लिए वाराणसी और गाजीपुर में नियुक्त होंगे ‘डॉल्फिन मित्र’
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *