नमो घाट पर सीआरपीएफ जवानों और स्कूली बच्चों ने योग से तनावमुक्त रहने का दिया संदेश

नमो घाट पर सीआरपीएफ जवानों और स्कूली बच्चों ने योग से तनावमुक्त रहने का दिया संदेश

वाराणसी  (जनवार्ता)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित सप्ताहव्यापी योग कार्यक्रम के तहत शनिवार को 95वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों, अधिकारियों तथा स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन गोवर्धन पूजा समिति की ओर से किया गया।

rajeshswari

योगाचार्य अभय स्वाभिमानी ने प्रतिभागियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के ‘कॉमन योग प्रोटोकॉल’ के अनुरूप आयोजित सत्र में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन और शवासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। योग सत्र में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

इस अवसर पर सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट कृष्णकांत यादव ने कहा कि जवानों को विषम एवं तनावपूर्ण परिस्थितियों में देश सेवा का दायित्व निभाना पड़ता है। ऐसे में योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों, शिक्षकों तथा आमजन के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के समापन पर समिति के पदाधिकारियों ने सीआरपीएफ के जवानों एवं अधिकारियों को केसरिया अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, योगाभ्यास में शामिल प्रतिभागियों को सीआरपीएफ की ओर से टी-शर्ट वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पारस यादव ‘पप्पू’, लालचंद, रमेश गुप्ता, संतलाल, पप्पू मौर्य, मुन्ना चौरसिया, कमलेश शर्मा, मनीष सिंह, नंदनी यादव, निशा, सुमन लता, कंचन, श्रेया, दीपमाला और पल्लवी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इसे भी पढ़े   मां शैलपुत्री देवी की महिमा अपरंपार है।प्रसन्न होने पर भक्त की हर मनोरथ मां पूर्ण करती हैं।
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *