कानपुर देहात में CNG कार में विस्फोट, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

कानपुर देहात में CNG कार में विस्फोट, दो युवकों की जिंदा जलकर मौत

कानपुर देहात के मुंगीसापुर के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से कानपुर लौट रही सीएनजी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद सीएनजी टैंक में विस्फोट हो गया और कार आग के गोले में तब्दील हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कार में सवार दोनों लोग बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए।

rajeshswari


सूचना मिलने पर डेरापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद कार की तलाशी लेने पर अंदर से दो बुरी तरह जले शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।


मृतकों की पहचान कानपुर नगर के बर्रा निवासी ओम शुक्ला (23) और मेहरबान सिंह का पुरवा निवासी चालक गुरप्रीत ढिल्लों (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ओम बाइक और कार मेंटेनेंस का कारोबार करते थे। दोनों रविवार को कार के पार्ट्स खरीदने दिल्ली गए थे और देर रात वापस लौट रहे थे।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी और संभवतः चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद सीएनजी टैंक में विस्फोट होने से आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   कानपूर : कार मैकेनिक मुख्तार ने की सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *