कानपुर में 26 नवंबर से लगेगा हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला

कानपुर में 26 नवंबर से लगेगा हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला

कानपुर (जनवार्ता)। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2026 का आयोजन 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में किया जाएगा। पांच दिवसीय मेले में सेवा और सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे 400 से अधिक संगठनों की गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।

rajeshswari


आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार, नारी सम्मान, युवा जागरण और राष्ट्रभाव से युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना है। मेले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, पशु-पक्षी सेवा, महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं को मंच दिया जाएगा।


संस्था के सचिव नवेंदु के अनुसार मेले में देश के प्रमुख संतों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट लोगों की सहभागिता होगी। इनमें आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज और स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित अन्य संत-धर्माचार्य शामिल होंगे।


मेले में संस्कृति, सेवा, संस्कार, नारी सम्मान, युवा जागरण और राष्ट्रभाव को प्रमुख विषय बनाया गया है। प्रतिदिन गंगा अवतरण, गंगा आरती, कन्या वंदन, मातृ-पितृ वंदन, आचार्य वंदन और अतिथि वंदन जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके साथ सांस्कृतिक संध्या, भजन कार्यक्रम, रानी लक्ष्मीबाई पर नाट्य मंचन और परमवीर चक्र विजेताओं का वंदन भी प्रस्तावित है।
मेले में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम और वृंदावन धाम के विग्रहों के दर्शन की व्यवस्था भी रहेगी। आगंतुकों के लिए भारतीय व्यंजनों की भी व्यवस्था की जाएगी। आयोजन से पहले युवाओं और विद्यार्थियों को केंद्र में रखकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़े   बीएलडब्लू से बीएचयू मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू, देर रात चला जेसीबी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *