भाजपा नेता रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस में तमंचे के बल पर लूट, सोने की चेन, अंगूठी और कड़ा उतरवाया

भाजपा नेता रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस में तमंचे के बल पर लूट, सोने की चेन, अंगूठी और कड़ा उतरवाया

नकाबपोश दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री और बिधनू के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस में लूट की घटना सामने आई है। सोमवार देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें धमकाकर सोने की चेन, अंगूठी, हाथ का कड़ा और नकदी लूट ली। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, लूट की कुल रकम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, रमेश सिंह यादव का फार्म हाउस सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्यूरी गांव में स्थित है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 11 बजे वह लखनऊ से लौटे थे। फार्म हाउस पहुंचने के बाद वह हॉल में सोफे पर अकेले बैठे थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्ड अपने घर चले गए थे।

आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर दो नकाबपोश बदमाश खुले दरवाजे से हॉल में दाखिल हो गए। बदमाशों ने रमेश सिंह यादव पर तमंचा तान दिया और धमकाते हुए उनसे सोने की चेन, अंगूठी तथा हाथ का कड़ा उतरवा लिया। इसके अलावा बदमाश नकदी भी लेकर फरार हो गए।

50 लाख रुपये की लूट की चर्चा, पुष्टि बाकी

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में करीब 50 लाख रुपये की लूट होने की चर्चा फैल गई। हालांकि, कथित तौर पर लूटी गई संपत्ति और नकदी की कुल कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मीडिया की एंट्री पर रोक की चर्चा

घटना के बाद रमेश सिंह यादव की ओर से फिलहाल खुलकर कोई बयान सामने नहीं आया है। खबर के मुताबिक, फार्म हाउस में मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है। अब मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

इसे भी पढ़े   पशु व्यापारी से लूटपाट और मारपीट, 11 पुलिसकर्मी निलंबित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *