नीट मुद्दे पर यूपी से दिल्ली तक सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन

नीट मुद्दे पर यूपी से दिल्ली तक सपा-कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली (जनवार्ता)। नीट पेपर लीक के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ दिल्ली में भी प्रदर्शन किया। लखनऊ में विधानसभा घेराव के लिए जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। विरोध के दौरान कई कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

rajeshswari


वाराणसी में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकालने पहुंचे, जहां पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई।


दिल्ली में सपा सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन, प्रिया सरोज और अन्य सांसदों ने संसद से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने “नीट है या चीट है” के नारे लगाए और परीक्षा की निष्पक्षता की मांग की।
डिंपल यादव ने कहा कि छात्र सिर्फ निष्पक्ष परीक्षा चाहते हैं और उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़े   बारात से लौट रहे युवक की हत्या, सड़क जाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *