50 हजार के इनामिया को मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में लगी गोली, गिरफ्तार

50 हजार के इनामिया को मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में लगी गोली, गिरफ्तार

आजमगढ़ (जनवार्ता)। आजमगढ़ पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के फरार 50 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 9/10 जुलाई 2026 की रात पवई थाना क्षेत्र के ग्राम हेवती में पैतृक संपत्ति के विवाद को लेकर संतोष यादव ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

मंगलवार को थानाध्यक्ष मनीष पाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी आरोपी मोटरसाइकिल से हेवती की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   आजमगढ़ : दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन बदमाश गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *