जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का विधायक ने अधिकारियों को दिया निर्देश

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का विधायक ने अधिकारियों को दिया निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कनेरी मोहनसराय स्थित जनसहयोग कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में रोहनिया के लोकप्रिय विधायक एवं अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान रोहनिया सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों तथा आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे।

rajeshswari

जनता दर्शन में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर मामलों के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा जनसमस्याओं का पारदर्शी और त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इसे भी पढ़े   यूपी में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, 30 जून से बारिश के आसार; लू से मिलेगी राहत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *