मुंबई: पुलिस बस से भागे छात्र, प्रदर्शन के दौरान हड़कंप

मुंबई: पुलिस बस से भागे छात्र, प्रदर्शन के दौरान हड़कंप

मुंबई (जनवार्ता)। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच शुक्रवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर बस में बैठाया और उन्हें वहां से ले जाने लगी।

rajeshswari


इसी दौरान बस के अंदर मौजूद एक छात्र ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही कई छात्र तेजी से बस से उतरकर मौके से भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।


प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में लेने की कार्रवाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़े   सारनाथ : आशापूर्ण काली मंदिर में भीषण आग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *