सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

कई लोगों की मौत की आशंका

सहारनपुर (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित नया गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और चिकित्सा टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है और घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

विस्फोट से फैक्ट्री का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने क्षेत्र को घेरकर राहत अभियान तेज कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या का इंतजार है।

इसे भी पढ़े   अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का नया केंद्र बना सीएचसी दुर्गाकुंड
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *