मिर्जापुर कचहरी में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर हंगामा

मिर्जापुर कचहरी में अंतरधार्मिक विवाह को लेकर हंगामा

वकीलों ने रुकवाई शादी

मिर्जापुर (जनवार्ता)। मिर्जापुर कचहरी परिसर में शुक्रवार को अंतरधार्मिक विवाह को लेकर उस समय हंगामा हो गया, जब एक मुस्लिम युवक कथित तौर पर एक हिंदू युवती के साथ विवाह करने के लिए पहुंचा। घटना की जानकारी मिलने पर कुछ अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप करते हुए विवाह की प्रक्रिया रुकवा दी।

rajeshswari

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान अधिवक्ताओं और युवक के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गई। घटना से कचहरी परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में युवती और युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   मिर्जापुर में दरोगा ने फंदे पर लटककर दी जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *