टीचर ने गर्म चाकू से जलाया 5 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट

टीचर ने गर्म चाकू से जलाया 5 साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट

पुलिस ने शुरू की जांच

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता) । नर्सरी में पढ़ने वाले कक्षा के पांच साल के एक बच्चे का प्राइवेट पार्ट उसकी स्कूल टीचर ने गर्म चाकू से जला दिया। परिवार का आरोप है कि बच्चे ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन टीचर ने मना कर दिया। इसके बाद बच्चा पैंट में पेशाब कर दिया, जिससे नाराज टीचर ने यह घटना को अंजाम दिया। पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है।

अकथा पहड़िया निवासी अधिवक्ता केशरी जायसवाल का इकलौता बेटा सेरेन सोनी प्ले स्कूल में नर्सरी में पढ़ता है। 24 जुलाई को स्कूल से लौटने के बाद बच्चे ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। मां ने जांच की तो वहां छाला पड़ा मिला। बच्चे ने बताया कि उसकी टीचर प्रीति कुशवाहा ने ऐसा किया है।

केशरी जायसवाल ने बताया कि बेटे ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन टीचर ने मना कर दिया। जोर की जरूरत पड़ने पर बच्चा पैंट में पेशाब कर बैठा। गुस्से में टीचर उसे दूसरे कमरे में ले गईं, गैस चूल्हा जलाकर चाकू गर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया। बच्चे को धमकी दी कि दोबारा ऐसा किया तो और बुरी हालत बना देंगी।

परिवार ने स्कूल प्रिंसिपल हेमलता सिंह से शिकायत की। पिता का आरोप है कि प्रिंसिपल ने फोन पर धमकी दी कि “जो करना है कर लो, मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।” 25 जुलाई सुबह पिता, पत्नी और बच्चा स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल और प्रबंधक से मिलकर शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि परिवार जो चाहे कर ले, स्कूल मदद नहीं कर पाएगा।

इसे भी पढ़े   Durga Puja 2023 Day 4: नवरात्रि के चौथे दिन इस विधि से करें मां कूष्मांडा की पूजा, सभी संकटों से मिलेगी निजात

इसके बाद केशरी जायसवाल और उनके साथी अधिवक्ता थाने पहुंचे और पुलिस में तहरीर दी। लालपुर-पांडेयपुर थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्चे के प्राइवेट पार्ट जलाने की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच चल रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए दीन दयाल अस्पताल भेजा गया है।

बच्चा घटना के बाद डरा हुआ है और स्कूल जाने को तैयार नहीं है। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *