रामनगर में सफाई और अतिक्रमण पर जोनल अधिकारी को नोटिस

रामनगर में सफाई और अतिक्रमण पर जोनल अधिकारी को नोटिस

वाराणसी (जनवार्ता)। नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को रामनगर जोन में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारी गंदगी, नालों पर अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मिलने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रामनगर के जोनल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने, संबंधित अवर अभियंता (सिविल) को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा सफाई सुपरवाइजर का 10 दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए।

rajeshswari

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, मार्ग निर्माण, सीवर ओवरफ्लो, अतिक्रमण तथा नाला-नाली सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर दुकानदारों और मकान मालिकों ने नालों पर पक्का स्लैब डालकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है और नालों की सफाई भी प्रभावित हो रही है।

नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान न चलाने और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत नहीं कराने पर जोनल अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए नाराजगी जताई। वहीं, खराब जल निकासी और नालियों की मरम्मत में लापरवाही के लिए संबंधित अवर अभियंता (सिविल) के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जगह-जगह कूड़े के ढेर मिलने पर नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था पर भी असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। सफाई कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सुपरवाइजर का 10 दिनों का वेतन काटने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, सफाई निरीक्षक तथा नगर निगम एवं जलकल विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वाराणसी में सेवा और स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *