जंसा थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, कानून पालन की दिलाई गई शपथ

जंसा थाने में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, कानून पालन की दिलाई गई शपथ

वाराणसी (जनवार्ता)। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को जंसा थाने में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों की परेड आयोजित की गई। पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर उन्हें भविष्य में आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।

rajeshswari

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में आयोजित परेड का नेतृत्व थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह ने किया। इस दौरान थाने पर पंजीकृत सभी हिस्ट्रीशीटरों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई तथा उनके वर्तमान निवास, व्यवसाय और गतिविधियों की जानकारी ली गई।

पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को कानून का पालन करने, किसी भी प्रकार की आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में किसी भी अवैध कार्य में शामिल नहीं होंगे और ईमानदारी के साथ सम्मानजनक जीवन व्यतीत करेंगे।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कोई हिस्ट्रीशीटर भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध विधि के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गोमती जोन पुलिस के अनुसार अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, अपराध की पुनरावृत्ति रोकने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी, सत्यापन, परेड और काउंसलिंग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

इसे भी पढ़े   अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *